(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलाँ( खीरी)
आज भाजपा पलिया नगर की कार्यसमिति बैठक का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर प्रभारी अवधेश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष के बी गुप्ता व सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार उपस्थित रहे बैठक
की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उदयवीर सिह ने की।
मुख्य अतिथि अवधेश मिश्रा ने सम्बोधित करते हुये कहा कार्यकर्ताओं के दम से पहली बार नगर पालिका के चुनाव में कमल खिला है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम लोकसभा के चुनाव में भी रिकॉर्ड जीत दर्ज करेंगे।
नगरपालिका अध्यक्ष के बी गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए लखीमपुर जनपद में मिली सबसे बड़ी जीत के लिये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया व 5 सालों तक सभी विकास कार्यो को करने का भरोसा भी जताया।
नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने सम्बोधित करते हुये आगामी कार्ययोजना व 1 जून से 30 तक भाजपा के महासम्पर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं में कार्य विभाजन किया व इस अभियान को सफल बनाने लिये सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया व आज ही सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लग जाने की बात कही व जानकारी देते हुये बताया महा संपर्क अभियान के तहत प्रेस वार्ता, कार्यकर्ता सम्मेलन, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक व घर घर संपर्क अभियान प्रमुख है।
कार्यक्रम को पूर्व नगर अध्यक्ष आर डी रॉय जी श्याम आंनद इंद्रजीत सिंह गिल ने भी सम्बोधित किया।
संचालन नगर महामंत्री श्री विजय गुप्ता जी ने किया।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्री के बी गुप्ता जी व भाजपा के नवनिर्वाचित सभासदों सुधा गुप्ता ,संगीता देवी,सावित्री देवी को सम्मानित किया गयाइस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह नगर महामंत्री वरुण मिश्रा उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र पांडेय,गौरव बंसल नगर मंत्री मनोज गुप्ता, रत्ना बाजपेई,दिनेश दिवाकर, घनश्याम श्रीवास्तव, मुंन्ना लाल बाल्मीकि ,राजीव गुप्ता आशीष अग्निहोत्री मनोज सिह अर्कवंशी, विशाल प्रजापती महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना अवस्थी युवा मोर्चा संयोजक मानस तिवारी प्रेम गुप्ता अनुपम राय सर्वेश यादव दौलतराम मोहम्मद शोहीन मोहम्मद फाजिल अतुल वर्मा
नामित सभासद प्रगति गुप्ता अनुज शुक्ला कमल ठंडन अनिल बाल्मीकि आरती वर्मा सिमरन सिंह अमन गुप्ता सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।